जबलपुर में गुरु दया इंफोटेक ने किया Dell के नए AI मॉडल का अनावरण, विजेताओं को मिले ₹45,000 के पुरस्कार
जबलपुर, शहर की तकनीकी प्रगति को एक नई दिशा देते हुए, गुरु दया इंफोटेक ने राइट टाउन, रानीताल पेट्रोल पंप के पास (चचला बाई कॉलेज के सामने) एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर Dell कंपनी ने अपने नए AI मॉडल का भव्य शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर के माननीय महापौर जगत बहादुर सिंह जी रहे।
इस अवसर पर, Dell द्वारा आयोजित एक रोमांचक गेमिंग इवेंट के विजेताओं को सम्मानित किया गया। महापौर जी के कर-कमलों से विजेताओं को कुल ₹45,000/- के पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे युवा गेमर्स का उत्साह और भी बढ़ गया।कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें गुरु दया इंफोटेक के प्रोपराइटर श्री विकास मग्गू, फिल्म निर्माता और निर्देशक श्री भरत भूषड़, Dell के जबलपुर ब्रांच मैनेजर श्री अलोक हज़ारी, और महाकोशल Dell हेड श्री संदीप पांडे शामिल थे।इस आयोजन को तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में जबलपुर शहर की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यह इवेंट न केवल Dell के नवीनतम AI मॉडल को प्रदर्शित करने का मंच बना, बल्कि इसने स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप