प्रकाशोत्सव पर पंज प्यारों की अगुआई में निकला नगर कीर्तन रागी जत्था जगतार सिंह का हुआ नग़रागमन
जबलपुर
सिख धर्म के सर्वोच्च गुरु श्रीगुरुग्रंथ साहिब जी के पवित्र पहले प्रकाशोत्सव पर आज 1अगस्त को गुरुद्वारा गुरुवाणी प्रचार सभा हाथीताल प्रेमनगर में प्रातः 6 बजे से अपराह्न 2 बजे तथा रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक भव्य कीर्तन दरबार और गुरु का लंगर आयोजित किया जाएगा । इसमें स्वर्णमंदिर श्री दरबार साहिब अमृतसर, पंजाब के विख्यात हुजूरी रागी जत्था भाई जगतार सिंह राजपुरा एवं हैड प्रचारक ज्ञानी जगदेव सिंह के साथ ही ज्ञानी रजिंदर सिंह, तख्त श्री हुजूर साहिब नांदेड़ महाराष्ट्र और विभिन्न स्थानीय जत्थे गुरुवाणी शबद कीर्तन एवं कथा प्रवाह चलाएंगे । गुरु का लंगर दिनभर वितरित किया जाएगा । प्रधान साहब हरदेव सिंह एवं आयोजन समिति ने साध संगत से उपस्थिति की अपील की है।
प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में आज भोरवेला में प्रातः 6 बजे पंथिक पंज प्यारों की अगुआई में धार्मिक आस्था से ओतप्रोत बहुरंगी नगर कीर्तन निकाला गया । जो कि प्रेमनगर के प्रमुख मार्गों पर गुरुजी का यश अर्चन और गुरुवाणी की अलख जगाते हुए हाथीताल में सम्मपन हुआ जहां मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने सरबत के भले की अरदास प्रार्थना के बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का हुक्मनामा श्रवण करवाया। तदोपरांत कड़ाह प्रसाद और गुरु का लंगर वितरित किया गया।
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप