एससीआई-कॉन 2025 में शामिल हुए देशभर के बेहतरीन कैंसर सर्जन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट ने कैंसर मरीजों को देने जा रहा नया जीवन
जबलपुर : मध्य प्रदेश के सबसे पुराने और सबसे बड़े नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कालेज के स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट ने कैंसर मरीजों को नया जीवन देने हमेशा से नई-नई खोज, तकनीक लाता रहा है। इसी क्रम में इंस्टीट्यूट के चिकित्सकों ने आधुनिक तकनीक से लैस रोबोटिक की मदद से लेप्रोस्कोपी सर्जरी की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। इस आधुनिक तकनीकी कौशल की लाइव डेमो भी चिकित्सकों ने करने का सफल प्रयास किया है। यह मप्र में अपनी तरह का पहला व अत्याधुनिक चिकित्सा पद्धति का एक बेहद सफल उदाहरण है। इंस्टीट्यूट के चिकित्सकों ने कैंसर को असाध्य नहीं बल्कि साध्य बनाने का नमूना पेश किया है। जो कि अनुकरणीय है। देशभर के बेहतरीन कैंसर सर्जन की टीम ने एससीआई-कॉन 2025 में भाग लेकर इस क्षेत्र अब तक सबसे उत्कृष्ट कैंसर सर्जरी को तकनीक की मदद से सफल बनाने का डेमो भी दिया। 12 से अधिक पेपर, पोस्टर प्रजेंटेशन हुए और 220 से अधिक रजिस्ट्रेशन ने आयोजन को सफल बना दिया। 
लाइव आपरेटिव वर्कशाप इस आयोजन का सबसे मुख्य भाग कहा जा सकता है।
20 से अधिक फैकेल्टी लेक्चर :
इस दो दिवसीय वर्कशाप में 20 से अधिक फैकल्टी ने लेक्चर दिए और यह बताने का प्रयास किया है कि किस तरह हम मरीजों को नया जीवन देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
एडवांस एमआइएस वर्कशाप :
यह अपनी तरह का एक एडवांस एमआइएस वर्कशाप था। जिसमें सीनियर व जूनियर सभी ने विचार साझा करने का प्रयास किया।
रोबोटिक वर्कशाप :
इस वर्कशाप का उद्देश्य रोबोटिक की मदद से सर्जरी को कितना सरल और सटीक बनाया जा सकता है। जिसके नतीजों की भी बात हुई।