जबलपुर: जबलपुर के नेत्र चिकित्सकों के सबसे प्रतिष्ठित संगठन, जबलपुर डिविजनल ऑफथाल्मिक सोसायटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से हुए चुनाव में डॉ. अविजित विशनोई को संगठन का नया सचिव चुना गया है।


नई कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख पदों पर ये चिकित्सक शामिल हैं:

  • अध्यक्ष: डॉ. रविन दास

  • उपाध्यक्ष: डॉ. इंदु पांडे

  • सचिव: डॉ. अविजित विशनोई

  • सह-सचिव: डॉ. कमला लालवानी

  • कोषाध्यक्ष: डॉ. ब्रजेश चौधरी

इस नई कार्यकारिणी का लक्ष्य नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देना और जबलपुर व आसपास के क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना होगा।