कांग्रेस का हल्ला बोल : मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर कांग्रेसियों ने जताया विरोध जीतू पटवारी पर हमले और किसानों की समस्या को लेकर उग्रप्रदर्शन
बड़ामलहरा।
विधानसभा क्षेत्र बड़ामलहरा में किसानों की खाद समस्या, क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
क्षेत्रीय विधायक साध्वी रामसिया भारती, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गगन यादव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार सिंह चौहान ‘टिंकू राजा’ (बड़ा मलहरा), संजय दुबे (बक्सवाहा) और शैलेश जैन (रामटोरिया) के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रैली निकालकर तहसील पहुंचे। यहां राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार रंजना यादव को सौंपा गया।
नेताओं के बयान
विधायक साध्वी रामसिया भारती ने चेतावनी दी कि “यदि सात दिन के भीतर किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।”
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव ने मांग की कि “जीतू पटवारी पर हमला करने वालों को तत्काल जेल भेजा जाए।”
ब्लॉक अध्यक्ष टिंकू चौहान ने कहा कि “भ्रष्टाचार खत्म नहीं हुआ और शराबबंदी लागू नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होगी।”
उग्र प्रदर्शन और पुतला दहन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील ग्राउंड से बस स्टैंड तक रैली निकाली और केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारे लगाए। बाद में इंदिरा ज्योति स्तंभ के सामने धरना देकर पुतला दहन किया। इस दौरान नगर परिषद की फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार डालकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसियों ने डटे रहते हुए कहा कि “हम किसान हित में जान भी देंगे मगर पीछे नहीं हटेंगे।”
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा l
आंदोलन में शामिल प्रमुख नेता
साध्वी रामसिया भारती (विधायक), गगन यादव (जिला अध्यक्ष), तीनों ब्लॉक अध्यक्षों सहित जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष धन प्रसाद असाटी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, जयप्रकाश देवड़िया, जीवनाधर जडेजा, राम अवतार यादव, प्रमोद जैन गट्टू, सरवन यादव,राजेंद्र दुबे, रोहित शर्मा, गजेंद्र सिंह, दिव्यांशु पटेरिया, वीरेंद्र पांडे, राकेश तिवारी, संतोष यादव, संजू शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।
अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप: बृजभूषण और प्रज्वल रेवन्ना मामले पर बरसीं शोभा ओझा
जशपुर में विमान हादसा: आरा पहाड़ पर एयर एम्बुलेंस क्रैश होने से मचा हड़कंप