मो. फैजान कुरैशी बने मप्र कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव
जबलपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से मोहम्मद फैजान कुरैशी को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग में प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी की अनुशंसा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) जनाब इमरान प्रतापगढ़ी के आदेश और प्रदेश प्रभारी जनाब निजामुद्दीन कुरैशी की सहमति से हुई है।
इस नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि फैजान कुरैशी कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर चलते हुए संगठन को और अधिक मजबूती देंगे। साथ ही उन्हें निर्देश दिया गया है कि वे अपने कार्य से संबंधित जानकारी की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग को नियमित रूप से भेजें। इस नियुक्ति को पार्टी के अल्पसंख्यक विंग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर