JABALPUR NEWS: फर्जी दस्तावेजों की दम पर पंप की जमीन हड़पना चाहता है पूर्व अध्यक्ष
जबलपुर। जानकी नगर कॉलोनी के प्लॉट नंबर 40 (वर्तमान में 50) पर स्थित पंप हाउस पर कब्जे को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। पंप हाउस की देखरेख करने वाले रघुवंश पटेल (62) ने कॉलोनी की गृह निर्माण सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को एक आवेदन पत्र सौंपा है।
क्या है पूरा मामला?
रघुवंश पटेल ने अपने आवेदन में बताया है कि वे पिछले 38 वर्षों से इस पंप हाउस पर कर्मचारी के तौर पर नियुक्त हैं और अपने परिवार के साथ इसी प्लॉट पर रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह पंप हाउस जानकी नगर गृह निर्माण सहकारी समिति के प्लॉट नंबर 40 पर बनाया गया था और इसके माध्यम से करीब 250 घरों में पानी की नियमित आपूर्ति की जाती है। पटेल के अनुसार, समिति ने अपनी 18 जुलाई 1988 की बैठक में यह निर्णय लिया था कि चूंकि पंप हाउस और ट्यूबवेल प्लॉट नंबर 40 पर स्थित हैं, इसलिए इस प्लॉट को किसी भी सदस्य को बेचा नहीं जा सकता। इस निर्णय पर तत्कालीन अध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने भी हस्ताक्षर किए थे। साथ ही, कॉलोनी के स्वीकृत नक्शे में भी इस प्लॉट पर पंप हाउस दर्शाया गया था।
फर्जी दस्तावेज और धमकी का आरोप
रघुवंश पटेल का आरोप है कि सुभाष जायसवाल अब फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इस प्लॉट को अपने नाम कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जायसवाल ने उन्हें और उनके परिवार को जबरदस्ती पंप हाउस से निकालने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी दी है। पटेल के अनुसार, जायसवाल ने कभी भी कॉलोनी के सदस्यों या नगर निगम को यह जानकारी नहीं दी कि उन्होंने इस प्लॉट को खरीदा है। वर्तमान में इस प्लॉट की कीमत बहुत अधिक है, जिस पर कब्जा करने की नीयत से यह सब किया जा रहा है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी शिकायत
आवेदन में रघुवंश पटेल ने यह भी आरोप लगाया है कि सुभाष जायसवाल पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में जायसवाल ने संगम कॉलोनी स्थित नगर निगम की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर 'दादा-दादी, नाना-नानी पार्कÓ बना लिया था और उसका निजी उपयोग कर लाभ कमा रहे थे। इस मामले की शिकायत भी स्थानीय लोगों द्वारा की गई थी। रघुवंश पटेल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि सुभाष जायसवाल के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी और अन्य संबंधित धाराओं में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिल सके और कॉलोनी के निवासियों के पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास