जबलपुर में हाईटेक डायल 112 वाहनों का शुभारंभ, डायल 100 को किया गया बंद
जबलपुर।
शहर और देहात में आपात स्थिति में लोगों की त्वरित मदद के लिए अब पुलिस विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। लंबे समय से चल रही डायल 100 सेवा को बंद कर दिया गया है और उसकी जगह पर अब हाईटेक 48 गाड़ियाँ “डायल 112” नाम से सड़कों पर उतारी गई हैं। इन नई गाड़ियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर से आईजी प्रमोद वर्मा और पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
डायल 112 वाहनों को अत्याधुनिक तकनीक और स्मार्ट फीचर्स से लैस किया गया है। इनका उद्देश्य है कि किसी भी दुर्घटना, अपराध या आपातकालीन स्थिति में पुलिस और राहत सेवाएँ पहले से कहीं अधिक तेज़ी से प्रभावित स्थान तक पहुँच सकें। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर के दूरस्थ इलाकों तक त्वरित सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।
आईजी प्रमोद वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिसिंग में आधुनिक संसाधनों का जुड़ना बेहद आवश्यक है और डायल 112 गाड़ियाँ जनता की सुरक्षा और सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने बताया कि इन वाहनों के जरिए लोगों को समय पर मदद उपलब्ध कराना और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना मुख्य उद्देश्य है।
गौरतलब है कि डायल 100 सेवा ने वर्षों तक जनता को राहत पहुँचाने में अहम योगदान दिया, लेकिन समय के साथ आधुनिक और अधिक सक्षम प्रणाली की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। डायल 112 गाड़ियों के आने से अब जबलपुर की सड़कों पर एक नई उम्मीद दौड़ रही है।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर