नगर निगम क्षेत्र के वृद्धजनों को मिलेगा सहारा, सहायक उपकरण वितरण हेतु परीक्षण शिविर 8 से 11 सितम्बर तक
जबलपुर।
नगर निगम क्षेत्रांतर्गत निवासरत सभी वृद्धजनों को अब सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। इस उद्देश्य से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) द्वारा विशेष पहल की गई है।
शासकीय योजना प्रभारी इंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि वृद्धजनों की सुविधा के लिए 08 सितम्बर से 11 सितम्बर 2025 तक परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर जिला नि:शक्त पुनर्वास केंद्र (DDRC), बाई का बगीचा, बर्फानी पेट्रोल पंप के सामने, घमापुर, जबलपुर में आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में निवास करने वाले ऐसे सभी वृद्धजन जिन्हें सहायक उपकरणों की आवश्यकता है, वे इस शिविर में पहुँचकर अपना परीक्षण करवा सकते हैं और पंजीयन करा सकते हैं। परीक्षण के आधार पर पात्र वृद्धजनों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज इस प्रकार हैं –
-
पासपोर्ट साइज की 1 रंगीन फोटो
-
समग्र आईडी कार्ड
-
आधार कार्ड
-
आय प्रमाण पत्र / राशन कार्ड / बीपीएल कार्ड / पेंशन स्वीकृति आदेश की प्रति (चारों में से कोई एक)
श्री वर्मा ने बताया कि यह शिविर वृद्धजनों के जीवन को अधिक सरल और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिन बुजुर्गों को चलने-फिरने, सुनने, देखने या अन्य शारीरिक सहारा देने वाले उपकरणों की आवश्यकता है, उन्हें इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर