शराब तस्करी में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित चार गिरफ्तार, पुलिस पर दबाव डालने की नाकाम कोशिश,आरोपियों पर हुई कार्यवाही
मैहर।।मध्यप्रदेश के मैहर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस की लगातार मुहिम के तहत थाना रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 72 लीटर अवैध शराब के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी कार (नेक्सान MP19 ZJ 7240) भी जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक दिनांक 04 सितंबर 2025 को थाना रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि एक नेक्सान कार से देवराजनगर की ओर से अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने भिटारी पुलिया के पास वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की कार को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने गाड़ी बैक करने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
तलाशी लेने पर गाड़ी की डिग्गी से 8 कार्टून (कुल 72 लीटर) देशी प्लेन शराब (प्रिंस लेमन कंपनी) बरामद हुई। आरोपी शराब परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने राजेश गुप्ता निवासी इलाहाबाद, रोहित पाल निवासी थाना कोठी, जिला सतना, अभिनव गौतम निवासी थाना कोठी, जिला सतना , ललित पाल पिता विजय पाल निवासी थाना कोठी, जिला सतना को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी अभिनव गौतम भाजपा युवा मोर्चा कोठी में मंडल अध्यक्ष पद पर है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 478/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया।इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय त्रिपाठी थाना प्रभारी रामनगर, उपनिरीक्षक समरजीत कोल, उपनिरीक्षक भागचंद कुशराम, प्रआर कमलभान सिंह, आर. राजेश यादव, आर. सन्नी छारी, आर. नीरज पांडेय और आर. आशीष रावत की अहम भूमिका रही।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर