चाय की दुकान पर खूनी विवाद : गोली लगने से युवक की मौत, पांच आरोपी नामजद
सतना। कोलगवा थाना क्षेत्र के बढ़ईया टोला में गुरुवार की दोपहर मामूली कहासुनी ने खूनी विवाद का रूप ले लिया। चाय की दुकान पर हुई इस घटना में 22 वर्षीय युवक सत्यम शुक्ला को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार, फरियादी सूर्य प्रताप सिंह एफसीआई गोदाम के पास स्थित एक दुकान पर चाय पी रहा था। तभी आरोपी वेद मिश्रा अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा। इसी दौरान वेद के साथी आयुष द्विवेदी ने सूर्य प्रताप का मोबाइल छीन लिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी और हाथापाई शुरू हो गई।
विवाद बढ़ने पर वेद मिश्रा ने कट्टा निकालकर गोली चलाई, लेकिन सूर्य प्रताप झुक गया और वह बच गया। चाय की दुकान पर मौजूद सत्यम शुक्ला ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे ही निशाना बना लिया। आरोप है कि वेद मिश्रा और सचिन पाल ने गाली-गलौज करते हुए सत्यम पर कट्टा तान दिया। तभी सचिन पाल ने फायर कर दिया, जो सीधे सत्यम को जा लगा।
घटना के बाद घायल सत्यम को पहले बिड़ला अस्पताल लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मामले की सूचना मिलते ही कोलगवा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपी वेद मिश्रा, सचिन पाल, आयुष द्विवेदी समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर