श्राद्ध तर्पण के दौरान नदी में डूबे दादा-पोती, तलाश जारी
बैरसिया: भोपाल के बैरसिया के पास ग्राम खजूरिया रामदास में आज सुबह एक दुखद हादसा हो गया। पितृ पक्ष के श्राद्ध तर्पण और पिंडदान के लिए गए एक दादा और उनकी पोती पास की वाह नदी (गढाघाट) में डूब गए। यह घटना आज रविवार सुबह करीब 8:30 बजे की है।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों वाह नदी के तट पर धार्मिक क्रियाएं कर रहे थे, तभी अचानक वे गहरे पानी में चले गए और नदी की तेज धारा में बह गए।
घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। तत्काल प्रभाव से स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। मौके पर एसडीएम, टीआई, पटवारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी एवं ग्रामीण मौजूद हैं। दोनों को ढूंढने के लिए बचाव दल और ग्रामीण लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। हालांकि, अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
परिवार और ग्रामीणों में इस घटना के बाद शोक का माहौल है। प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और जल्द से जल्द लापता दादा-पोती को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा
कलपक्कम रिएक्टर: भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा का नया मील का पत्थर