जबलपुर,। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति के निवास पर 6 सितंबर की शाम को एक बड़ा हंगामा हुआ। एक अज्ञात युवक ने सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर जबरन अंदर घुसने की कोशिश की और गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के साथ बदसलूकी की। घटना के बाद से ही विश्वविद्यालय परिसर और कुलपति के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हंगामा करने वाले फोटो सामने आई है जिसकी एक शिकायत सिविल लाइन थाने में भी की गई है।

गेट पर हुई अभद्रता
घटना शाम लगभग 6रू30 बजे की है। एक युवक अपनी बाइक (डच् 19 डत् 3270) से कुलपति के बंगले के गेट पर आया। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा और गार्ड अवधेश यादव से कहा, ष्कुलपति को बुलाओ, हॉस्टल के बच्चे आए हैं।ष् जबकि उसके साथ सिर्फ एक और युवक कुछ दूरी पर खड़ा था।गार्ड ने उसे यह कहकर अंदर जाने से रोका कि कुलपति एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन मीटिंग में व्यस्त हैं। इस पर वह और भी आक्रोशित हो गया और गार्ड को धमकी दी। उसने कहा, ष्गेट खोलो नहीं तो तोड़ दूंगा। युवक ने धमकी देते हुए यह भी कहा कि अगर उसे अभी अंदर नहीं जाने दिया गया तो वह और भी लोगों को बुलाकर हंगामा करेगा।

गाड़ी छोड़कर भागा युवक
गार्ड अवधेश यादव और वहां मौजूद ड्राइवर राजकुमार ने मिलकर उसे अंदर जाने से रोका। जब उन्होंने देखा कि हंगामा बढ़ रहा है तो उन्होंने पुलिस को सूचना देने की कोशिश की। इसी बीच, मौका देखकर वह युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसकी गाड़ी को जब्त कर लिया और उसके नंबर के आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और भी कड़ा कर दिया है। कुलपति के आवास और विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी हुई है। यह घटना विश्वविद्यालय परिसर की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती है, खासकर ऐसे समय में जब छात्रों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे अक्सर सामने आते रहते हैं।