BJP नेता का नशे में हंगामा, सड़कों पर बिना कपड़ों के झूमे, महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप
भोपाल। राजधानी भोपाल की सड़कों पर रविवार देर रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े भैया लाल शर्मा नशे की हालत में बिना कपड़ों के उपद्रव करते नजर आए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आपत्तिजनक स्थिति में झूमते दिखे
चश्मदीदों के मुताबिक, भैया लाल शर्मा नशे में चूर होकर सड़क पर बिना कपड़ों के झूमते और हंगामा करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने राहगीरों और खासतौर पर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। महिलाओं ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया है।
BJP नेताओं से नजदीकी
स्थानीय लोगों का कहना है कि भैया लाल शर्मा बीजेपी के कई बड़े नेताओं के करीबी हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई दिग्गज नेताओं के साथ तस्वीरें मौजूद हैं। यही वजह है कि उनका यह वीडियो और अधिक चर्चा का विषय बन गया है।
फर्जी नाम बताकर टालमटोल
वायरल वीडियो में भैया लाल शर्मा लोगों से बातचीत के दौरान अपना नाम छिपाने और फर्जी नाम बताने की कोशिश करते भी दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस की जांच शुरू
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपों की जांच की जा रही है, खासकर महिलाओं द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों की। फिलहाल वीडियो और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले
दो विदेशी और दो पाकिस्तानी कप्तान मैदान में आमने-सामने
बंगाल में सियासी हिंसा: मिताली बाग की कार पर हमला, सांसद और ड्राइवर घायल
विधानसभा के बाहर हाई-वोल्टेज ड्रामा: MLA ट्रैक्टर लेकर पहुंचे, पुलिस संग झूमाझटकी
राजनीति में बड़ा उलटफेर: राघव सहित 7 AAP सांसद BJP में, संजय सिंह की प्रतिक्रिया
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर