मेहमानों के लिए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर चंगेजी, इस आसान तरीके से घर पर तैयार करें स्वादिष्ट डिश
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- पनीर: 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ)
- प्याज: 2 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर: 3 मीडियम (प्यूरी बना लें)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 2 चम्मच
- दही: आधा कप
- क्रीम: एक चौथाई कप
- काजू का पेस्ट: 1 चम्मच
- हल्दी पाउडर: आधा चम्मच
- धनिया पाउडर: 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच
- गरम मसाला: आधा चम्मच
- जीरा: आधा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल/घी: 3-4 चम्मच
- कसूरी मेथी: 1 चम्मच
विधि :
- सबसे पहले, एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें। आप चाहें तो पनीर को बिना तले भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- उसी पैन में बचा हुआ तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें, फिर प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- जब प्याज अच्छी तरह भुन जाए, तो इसमें टमाटर की प्यूरी, हल्दी, धनिया और लाल मिर्च पाउडर डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। इसके बाद आंच धीमी करके इसमें दही और काजू का पेस्ट मिलाएं और लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं।
- अब इस मसाले में थोड़ा पानी मिलाएं और इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें। ग्रेवी को बीच-बीच में चलाते रहें।
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तो इसमें तले हुए पनीर के टुकड़े, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
- आखिर में, इसमें क्रीम डालें और अच्छी तरह मिक्स करें। एक मिनट के लिए और पकाएं और गैस बंद कर दें।
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें