जबलपुर के प्रसिद्ध बीकानेर स्वीट पर बड़ी कार्रवाई, मिठाईयों पर बिलबिला रहे थे कीड़े- गंदगी और कीड़े मिलने पर 10,000 का जुर्माना
जबलपुर: नगर निगम ने शहर में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में, आज नगर निगम के स्वास्थ्य और खाद्य विभाग की एक संयुक्त टीम ने गंगा नगर गढ़ा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान बीकानेर स्वीट पर छापा मारा। छापे के दौरान दुकान के कारखाने में भारी गंदगी और अनियमितताएं पाई गईं, जिसके चलते टीम ने तत्काल 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
मिठाइयों में मिले मरे कीड़े और गंदगी का अंबार
नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संतोष माहोर ने इस कार्रवाई के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जांच टीम को प्रतिष्ठान के कारखाने की स्थिति देखकर हैरानी हुई। कारखाने के अंदर साफ-सफाई के मानकों का पूरी तरह से उल्लंघन किया जा रहा था। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ था और उससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह थी कि मिठाइयों के बीच मरे हुए कीड़े पाए गए। इसके अलावा, कारखाने से निकलने वाला गंदा और अपशिष्ट पानी सीधे खुली नाली में बहाया जा रहा था, जो कि स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है।
जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई
मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक ने बताया कि जन स्वास्थ्य के साथ इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर ही नगर निगम और खाद्य विभाग की टीम ने प्रतिष्ठान संचालक पर 10,000 रुपये का चालान काटकर जुर्माना लगाया। इस संयुक्त अभियान में स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सारिका दीक्षित, और सुपरवाइजर मनोहर, मोजेस, संतोष शामिल थे।
यह कार्रवाई शहर के अन्य होटल और रेस्तरां के लिए भी एक चेतावनी है कि वे स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में