कड़ी मेहनत से रचा इतिहास: दिव्यांग कोटे में प्रदेश में प्रथम, MPPSC 2024 में हिमांशु सोनी ने जबलपुर का नाम किया रोशन
जबलपुर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) 2024 का परिणाम घोषित होते ही जबलपुर के अधारताल निवासी हिमांशु सोनी ने पूरे प्रदेश में मिसाल कायम कर दी। दिव्यांग कोटे में प्रदेश में पहली रैंक और सामान्य मेरिट में 13वीं रैंक हासिल कर हिमांशु का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनके इस संघर्ष और उपलब्धि ने पूरे शहर को गर्व से भर दिया है।
कठिन हालातों में की तैयारी
हिमांशु सोनी ने बताया कि उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तैयारी की। दिव्यांग होने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी। परिवार का सहयोग और आत्मविश्वास उनकी सफलता का आधार रहा।
पहले भी पास कर चुके हैं परीक्षा
हिमांशु इससे पहले MPPSC 2022 परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का लक्ष्य डिप्टी कलेक्टर बनना था, जिसके लिए उन्होंने पिछले अनुभवों से सीखते हुए रणनीति बदली और पूरी लगन के साथ पढ़ाई की।
परिवार और शहर को गर्व
अधारताल के रहने वाले हिमांशु की इस उपलब्धि से परिवार और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। पड़ोसी और रिश्तेदार लगातार उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। हिमांशु का कहना है कि वह समाज सेवा को प्राथमिकता देंगे और दिव्यांगजन के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहेंगे।
हिमांशु की यह सफलता न केवल जबलपुर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मजबूत इरादे और मेहनत से किसी भी कठिनाई को पार किया जा सकता है।
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान
Dawood Ibrahim का करीबी Salim Dola भारत में, एजेंसियों की सख्त पूछताछ
प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद कपल की पहली पब्लिक अपीयरेंस
दिग्गज अभिनेता Bharat Kapoor नहीं रहे, फिल्म इंडस्ट्री में शोक
Akhilesh Yadav की सपा ने Gujarat में मारी बाजी