JABALPUR NEWS: कांग्रेस प्रवक्ता रागिनी नायक का बड़ा हमला: "जय शाह के लिए रगों का सिंदूर पानी बना", मोदी सरकार को बताया "रीढ़विहीन"
जबलपुर,- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने आज जबलपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच, पीएम के विदेश दौरों और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों पर सरकार को जमकर घेरा, और कहा कि देश की विदेश नीति केवल "निल बटे सन्नाटा" है।
भारत-पाकिस्तान मैच पर तीखे सवाल
रागिनी नायक ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, "पहले मोदी जी बयान देते हैं कि मेरी नसों में सिंदूर दौड़ता है, लेकिन जैसे ही अमित शाह के बेटे जय शाह की नौकरी बचाने की बात आती है, उनकी रगों में बहता सिंदूर पानी बन चुका है।" उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि जब पाकिस्तान के आतंकी हमारे देश के लोगों को मारते हैं, तब भी हम उनके साथ मैच खेलते हैं। उन्होंने मोदी सरकार को "रीढ़विहीन" बताते हुए कहा कि यह सरकार पूरी तरह से झुकी हुई है। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि "सिंदूर का सौदा हो गया"। रागिनी नायक ने कहा कि देश की सेना भी कह चुकी है कि उन्हें एक नहीं, बल्कि दो दुश्मनों से लड़ना पड़ता है।
पीएम के विदेश दौरों पर 295 करोड़ का खर्च, पर हासिल कुछ नहीं
रागिनी नायक ने प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरों पर हुए बेहिसाब खर्च पर भी निशाना साधा। उन्होंने बताया कि 2021 से 2024 के बीच प्रधानमंत्री ने अपने विदेश दौरों पर 295 करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन ये केवल "छुट्टियां मनाने" के लिए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दौरों से देश को कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि "देश की विदेश नीति के नाम पर केवल निल बटे सन्नाटा है"। रागिनी नायक ने कहा कि सरकार ने सीजफायर उल्लंघन पर भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया है।
मणिपुर पर पीएम की चुप्पी पर उठाए सवाल
मणिपुर में हुई हिंसा को लेकर रागिनी नायक ने मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जब मणिपुर जल रहा था, और वहां महिलाओं की इज्जत तार-तार हो रही थी, तब मोदी सरकार कहां थी? उन्होंने आरोप लगाया कि जब दो समुदाय आपस में संघर्ष कर रहे थे, तब प्रधानमंत्री ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, "जनता को एक धड़कता हुआ दिल चाहिए, जो मोदी जी के पास नहीं है।"रागिनी नायक के इन बयानों से यह स्पष्ट है कि कांग्रेस आगामी चुनावों को देखते हुए बीजेपी सरकार पर हमलावर रुख अपना रही है और राष्ट्रीय मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है।
दिल्ली में बढ़ी सियासी तपिश: बीजेपी की नई टीम का काउंटडाउन शुरू, युवा जोश और अनुभव का दिखेगा संगम
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सड़क पर नहीं दिखी कोई मदद, लोग देखते रह गए
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
टॉपर्स को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित
हाईटेक सुविधाओं से लैस सेंटर तैयार, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोफेशनल माहौल
बदलेंगे गर्भपात के नियम? एम्स की याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को दिए सख्त संकेत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ेगी छत्तीसगढ़ की हिस्सेदारी
“अटूट विश्वास ने बदली जिंदगी” – सुधा चंद्रन का भावुक बयान
फैंस बोले- “जल्दी ठीक हों”, सोशल मीडिया पर दुआओं की बाढ़