छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की डिजिटल पहल, एप से बचेंगे करोड़ों रुपए
छत्तीसगढ़। अब प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की अटेंडेंस मोबाइल एप (CGVSK App) के जरिए लगेगी। जैसे ही शिक्षक स्कूल के 50 मीटर दायरे में पहुंचेंगे, वे एप से अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।
पंच-इन से शुरू होगी व्यवस्था
फिलहाल एप में केवल पंच-इन का विकल्प उपलब्ध है। पंच-आउट का फीचर जल्द जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि मोबाइल नेटवर्क न होने पर भी अटेंडेंस दर्ज हो सकेगी।
पायलट प्रोजेक्ट इन जिलों में
16 सितंबर से पायलट प्रोजेक्ट पांच जिलों में शुरू हो रहा है—
-
महासमुंद
-
बेमेतरा
-
सूरजपुर
-
दंतेवाड़ा
-
रायगढ़
इन जिलों के सभी शिक्षकों को एप की लिंक भेज दी गई है। 15 दिन तक आने वाली समस्याओं का समाधान करने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा।
अब रजिस्टर की जगह एप
अभी तक उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर से हाजिरी लगती थी, लेकिन एप लागू होने के बाद यह व्यवस्था खत्म हो जाएगी। शिक्षा विभाग का अनुमान है कि इससे हर साल करीब 1 करोड़ रुपए की बचत होगी।
छात्रों की अटेंडेंस भी एप से
भविष्य में इसी एप से छात्रों की उपस्थिति भी दर्ज होगी। इसके लिए माड्यूल पहले ही तैयार कर लिया गया है। शिक्षक जैसे ही क्लास में पहुंचेंगे, उनके डैशबोर्ड पर क्लास का विकल्प दिखाई देगा।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण