अस्पताल में शर्मनाक नज़ारा: दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर महिला से करवाई सफाई, वीडियो वायरल
सतना। ज़िले के सरदार वल्लभभाई पटेल जिला अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक महिला को अपने दुधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर फर्श साफ़ करना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही शहरभर में आक्रोश फैल गया है।
जानकारी के मुताबिक, रेहुंटा निवासी जिज्ञासा यादव अपने बच्चे को लेकर शिशु वार्ड क्रमांक-8 में इलाज कराने पहुंची थीं। इसी दौरान बच्चा फर्श पर पेशाब कर बैठा। सामान्य सफाई का यह काम अस्पताल स्टाफ की जिम्मेदारी थी, लेकिन मौके पर मौजूद सफाईकर्मी ने अपनी ड्यूटी निभाने से साफ़ इनकार कर दिया।
आरोप है कि सफाईकर्मी ने महिला को ही फर्श पोंछने के लिए मजबूर कर दिया। अपमानजनक स्थिति यह रही कि जिज्ञासा को अपने बच्चे को गोद में लेकर ही झाड़ू और पोछा लगाना पड़ा। वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
वीडियो हुआ वायरल
घटना का वीडियो सामने आते ही अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बावजूद इसके अब तक न तो सफाईकर्मी पर कोई कार्रवाई की गई और न ही पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास हुआ है।लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल की यह घटना न सिर्फ कर्तव्यहीनता को दर्शाती है बल्कि गरीब और मजबूर मरीजों के साथ होने वाले अमानवीय व्यवहार की भी पोल खोलती है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण