इंदौर,। इंदौर-ओंकारेश्वर मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना स्थल का दौरा कर घायलों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है और इसकी पीड़ा से वे पूरी रात व्यथित रहे।

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही उच्चस्तरीय बैठक कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री के त्वरित निर्देश

  • आर्थिक सहायता : मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद।

  • उपचार का खर्च : घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

  • जांच : गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS Home) को घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश।

कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई

  • पद से हटाए गए : पुलिस उपायुक्त (यातायात) अरविन्द तिवारी को हटाया गया।

  • निलंबन आदेश :

    • एसीपी सुरेश सिंह

    • प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह (बिजासन प्रभारी)

    • प्रभारी सूबेदार चन्द्रेश मरावी (सुपर कॉरिडोर प्रभारी)

    • निरीक्षक दीपक यादव (सुपर कॉरिडोर से एरोड्रम प्रभारी)

  • ड्यूटी पर तैनात चारों कांस्टेबल तत्काल प्रभाव से निलंबित।

सराहनीय कार्य पर सम्मान

  • हादसे के दौरान त्वरित मदद करने वाले कांस्टेबल पंकज यादव और अनिल कोठारी तथा ऑटो रिक्शा चालक को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत करने की घोषणा की।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद और भी जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।