कॉलेज परिसर में शराब और गांजे का सेवन, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
सतना। जिले के गहरा नाला स्थित पीएमश्री एक्सिलेंस शासकीय स्वशासी डिग्री कॉलेज एक गंभीर विवाद में घिर गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 15 सेकंड के वीडियो ने न केवल कॉलेज प्रशासन बल्कि पूरे शहर को चौंका दिया है। वीडियो में कुछ युवक कॉलेज की पार्किंग में खुलेआम शराब और गांजे का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं।
गौरतलब है कि हाल ही में इसी कॉलेज में युवा संसद जैसे बड़े शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिससे संस्था की छवि में निखार आया था। लेकिन परिसर में मादक पदार्थों का सेवन किए जाने की घटना ने इस छवि पर धब्बा लगा दिया है।
पहली बार नहीं हुई घटना
स्थानीय लोगों और छात्रों ने आरोप लगाया है कि यह पहली बार नहीं है जब कॉलेज परिसर में इस तरह की घटनाएं हुई हों। इससे पहले भी कई बार शराबखोरी और संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें उठाई गईं, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई।
युवकों की पहचान पर संशय
वायरल वीडियो में दिख रहे युवकों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि वे कॉलेज के छात्र हैं या बाहरी लोग। इससे कॉलेज प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जनभागीदारी समिति का सख्त रुख
कॉलेज की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विजय यादव ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा शैक्षणिक संस्थान में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सुरक्षा गार्डों से जवाब-तलब किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पहले भी रात के समय इसी तरह की शिकायतें सामने आई थीं, जिस पर उन्होंने एसपी और कोलगवां थाने को पत्र लिखकर गश्त बढ़ाने की मांग की थी।
छात्र और अभिभावक चिंतित
घटना के बाद छात्रों और पेरेंट्स में नाराज़गी है। उनका कहना है कि अगर समय रहते इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो कॉलेज का शैक्षणिक माहौल बिगड़ जाएगा और इसका सीधा असर पढ़ाई पर पड़ेगा। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा भी प्रभावित होगी।
यह मामला कॉलेज प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। शैक्षणिक संस्थानों को भविष्य निर्माण का केंद्र माना जाता है, लेकिन अगर यहां पर नशे जैसी गतिविधियां होती हैं, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण