म.प्र. के सराफा व्यापारियों का सम्मान, जबलपुर के राजा सराफ और आगर के देवीलाल सोनी सम्मानित
जबलपुर। ऑल इंडिया जैम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) ने मध्य प्रदेश के सराफा व्यापारियों को सम्मानित कर उनके उत्कृष्ट कार्यों को सराहा है। GJC द्वारा 16 सितंबर 2025 को मुंबई के जियो वर्ल्ड में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मध्य प्रदेश सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजा सराफ (जबलपुर) और प्रदेश महासचिव श्री देवीलाल सोनी (आगर) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राज्य के सराफा व्यापारियों के हित में किए जा रहे उनके बेहतरीन कार्यों के लिए दिया गया।
GJC के चेयरमैन श्री राजेश रोकड़े (नागपुर) और वाइस चेयरमैन श्री संयम मेहरा ने दोनों पदाधिकारियों को यह सम्मान प्रदान किया। यह उपलब्धि जबलपुर और पूरे मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है, क्योंकि देशभर के प्रतिष्ठित सराफा एसोसिएशनों और व्यापारियों के बीच मध्य प्रदेश का नाम रोशन हुआ है।
मुंबई में ज्वेलरी एक्सपो और सराफा समस्याओं पर चर्चा
यह सम्मान समारोह ऑल इंडिया जैम्स एंड ज्वेलरी द्वारा मुंबई में 15 से 19 सितंबर 2025 तक आयोजित चार दिवसीय ज्वेलरी एक्सपो का हिस्सा था। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
इस अवसर पर देशभर से आए सराफा संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सराफा व्यवसाय से संबंधित विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निदान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में देशभर के सराफा व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और प्रतिष्ठित व्यापारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, पूरे नगर में शोक की लहर
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की धरती पर AAP की जीत, भाजपा का जादू फीका
इस शतक के साथ बाबर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया
हॉरर-थ्रिलर जॉनर में फिर देखने को मिलेगा अलग अंदाज
‘नमस्ते सदा वत्सले’ के साथ दिखा मातृभूमि के प्रति समर्पण, मेकिंग वीडियो वायरल
3 इडियट्स पार्ट-2 पर मुहर, आमिर बोले—कहानी 10 साल आगे बढ़ेगी
गर्मियों में खादी और कॉटन में इस प्रकार दिखेंगी स्टायलिश