खनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात, गर्भवती पत्नी पर धारदार हथियार से हमला, बचाने आई मां भी बनी शिकार”
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनकी पति ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला है। कातिल पति ने मामूली विवाद के बाद धारदार हथियार से अपनी गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में पत्नी की मौत हो गई है, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि बहू पर हमला होते देख सास उसे बचाने पहुंच गई थी। सिरफिरे युवक ने अपनी मां पर भी हमला कर दिया था। जिसमें वो भी घायल हो गई है। फिलहाल घायल मां का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से बाराबंकी के फतेहपुर इलाके के चिरैया बिलहरा गांव निवासी अंकुर अपनी पत्नी नीलम (22) और मां फूलमती के साथ करीब दो महीने से गुडंबा के दसौली गांव में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार शाम पत्नी से कहासुनी के बाद गुस्से में आए अंकुर ने बांके से हमला कर दिया। वारदात के दौरान नीलम का हाथ कोहनी से अलग हो गया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। इस दौरान गर्भवती नीलम और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई है।
उधर चीख-पुकार सुनकर जब मां फूलमती बहू को बचाने दौड़ीं तो सिरफिरे बेटे अंकुर ने उन पर भी बांके से हमला कर दिया। हमले में उनका हाथ कलाई से कट गया। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। अंकुर जब दोबारा अपनी मां पर हमला करने के लिए बढ़ा तो मोहल्ले के लोगों ने उसे दबोच लिया और रस्सी से खंभे में बांध दिया था। वहीं स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर ले गई। जहां डॉक्टरों ने नीलम को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां फूलमती की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सनकी स्वभाव का बेहद गुस्सैल किस्म का है। इस मामले में जांच की जा रही है।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण