रक्तदान में जबलपुर जिला प्रदेश में अव्वल. दूसरे स्थान पर रहे जिले से दोगुना से अधिक हुआ रक्त संग्रह.
दूसरे स्थान पर रहे जिले से दोगुना से अधिक हुआ रक्त संग्रह.
कलेक्टर ने जताया रक्तदाताओं और सहयोगी संस्थाओं का आभार.
मध्यप्रदेश ने देश में हासिल किया पहला स्थान.
जबलपुर - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के पहले दिन प्रदेश के सभी जिलों में ''स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार'' अभियान के अंतर्गत आयोजित किये गये रक्तदान शिविरों में जबलपुर जिले में सर्वाधिक 2 हजार 388 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ है।
जबलपुर जिले की यह उपलब्धि इस मायने में भी खास है कि यहां हुआ रक्तदान प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे बड़वानी जिले से दोगुना से भी अधिक है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर जबलपुर शहर में छह और जिले के ग्रामीण क्षेत्र में सात स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाये गये थे।
ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितम्बर से शुरू हुए सेवा पखवाड़े के पहले दिन ''स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार'' प्रदेश के सभी जिलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया था। इस अभियान के तहत 17 सितम्बर को पूरे प्रदेश में रक्तदाताओं ने 15 हजार 220 यूनिट का रक्तदान किया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार रक्तदान में 2 हजार 388 यूनिट रक्त संग्रह के साथ जबलपुर जिला प्रदेशभर में अव्वल रहा है। बड़वानी जिला 1 हजार 130 यूनिट रक्त संग्रह के साथ दूसरे स्थान पर तथा ग्वालियर जिला 964 यूनिट रक्त संग्रह के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। इंदौर जिला 845 यूनिट, मंदसौर जिला 784 यूनिट, रीवा जिला 779 यूनिट, गुना जिला 644, भोपाल जिला 618, राजगढ़ जिला 555 एवं नीमच जिला 486 यूनिट रक्त संग्रह के साथ क्रमश: चौथे, पांचवे, छटवें, सातवें, आठवें, नवमें और दसवें स्थान पर रहे।
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में सर्वाधिक रक्त संग्रह करने में मिली इस उपलब्धि के लिए जबलपुर जिले के सभी नागरिकों को बधाई दी है तथा उनसे मिले सहयोग के लिए आभार माना है। श्री सिंह ने रक्तदान के इस महायज्ञ में प्रशासन का साथ देने वाले सभी समाजसेवी एवं स्वच्छिक संगठनों तथा रक्तदान शिविरों में रक्त संग्रहण के लिए तैनात ब्लड बैंक प्रभारियों, चिकित्सकों एवं पैरामैडिकल स्टाफ का भी आभार जताया है। कलेक्टर ने कहा कि यह उपलब्धि सभी के एकजुट प्रयासों तथा सामाजिक प्रतिबद्धता एवं सेवा भाव का नतीजा है।
देश में मध्यप्रदेश में हुआ सर्वाधिक रक्तदान.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर सेवा पखवाड़ा के पहले दिन देश भर में आयोजित किये गये रक्तदान शिविरों में मध्यप्रदेश ने भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में इस दिन आयोजित किये गये रक्तदान शिविरों में कुल 15 हजार 220 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ। यह देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। सेवा पखवाड़ा के पहले दिन रक्तदान में 5 हजार 448 यूनिट रक्त संग्रह के साथ उत्तर प्रदेश देश में दूसरे तथा 4 हजार 700 यूनिट रक्त संग्रह के साथ राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर रहा है।
आग का खौफनाक मंजर: बेंगलुरु में PG से कूदकर बचाईं 50 लड़कियों ने जान
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, यूजर्स ने दी नसीहत
पानी में बहते पैकेट्स देखकर पुलिस चौंकी, निकला बड़ा ड्रग्स नेटवर्क
चोट से वापसी के बाद अय्यर का बदला अंदाज, बल्लेबाजी बनी और घातक
महिलाओं के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द आएगी अगली किस्त
फैंस के लिए खुशखबरी, ‘3 इडियट्स’ का सीक्वल हो सकता है जल्द अनाउंस
सिक्किम को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, स्थापना दिवस पर किए ₹4000 करोड़ के ऐलान