नगर निगम कमिश्नर का सख्त आदेशः नवरात्रि में किसी को अवकाश नहीं मिलेगा, गायब हुए तो निलंबित होंगे
सभी विभागों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
जबलपुर। शनिवार अवकाश के दिन भी निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने सभी विभागीय प्रमुखों के साथ बैठक कर विभागीय कार्याे की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने कॉलोनी सेल, भवन शाखा, अतिक्रमण, स्वास्थ्य, लोककर्म, सीवर, जल, विधि, एवं अन्य विभागों के कार्याे की जानकारी ली तथा सभी विभागीय अधिकारियों को अपने कार्याे में सुधार लाने तथा गंभीरता के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिये। निगमायुक्त श्री अहिरवार ने दो टूक शब्दों में कहा कि नवरात्रि पर्व तक कोई भी छुट्टी किसी को नहीं दी जायेगी और यदि बिना छुट्टी लिये अथवा बिना बताए कार्यालय से अनुपस्थित रहता है तो उसके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। निगमायुकत ने यह भी हिदायत देते हुए कहा कि सभी विभागीय प्रमुख अपने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर नियंत्रण रखें।
बैठक में उन्होंने कॉलोनी सेल प्रभारी को निर्देशित किया कि अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाईजरों पर एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी। निगमायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि जिस कॉलोनी की वैधता दी गई है यदि वैधता अवधि के दौरान उनके द्वारा कॉलोनियों में विकास के कार्य नहीं कराये गए हैं उनकी अनुमतियॉं निरस्त करें और उनपर भी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
निगमायुक्त ने नगर निगम की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भी आय को स्त्रोंतों को बढ़ाने विशेष जोर दिया और सभी विभागीय प्रमुखों को निर्देशित किया कि सभी लोग राजस्व विभाग के अमले को सहयोग प्रदान करें ताकि आय में वृद्धि हो सके। इसके लिए उन्होंने डुमना नेचर पार्क रेस्ट हाउस को पी.पी.पी. मॉडल पर विकसित करने तथा 5 स्टार होटलों की तरह पर्यटकों को सुविधाएॅं प्रदान करने के लिए कार्यवाही सुनिश्चित करने उद्यान अधिकारी को निर्देशित किया। निगमायुक्त ने इस कार्य को भी नियमानुसार एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
उन्होंने शहर के सभी प्रमुख मार्गाे और बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमणों को हटाने मुहीम चलाने के निर्देश दिये इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि लगातार अतिक्रमण विभाग के अधिकारी अनाउंसमेंट कराएॅं और खुद भी भ्रमण कर निगरानी रखें। उन्होंने सभी मार्गाे को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिये।
निगमायुक्त ने लोककर्म, सीवर और री-स्टोरेशन के कार्याे की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्माण कार्याे की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जायेगा। शहर की सड़कें चकाचक दिखनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को कार्याे में सुधार लाते हुए फील्ड में काम करने के निर्देश दिये। बैठक में समस्त अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त, सहायक आयुक्त, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।
मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का