नशामुक्त भारत के लिए दौड़े जबलपुर के युवा,नमो मैराथन में दिखाया जोश
नमो मैराथन में भी जबलपुर आगे का शानदार आयोजन
जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत, रविवार को जबलपुर में नमो मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। आत्मनिर्भर भारत - विकसित भारत की थीम पर आधारित इस मैराथन (नमो युवा रन) में शहर के हजारों युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त भारत और स्वस्थ भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। नमो मैराथन न केवल एक खेल आयोजन था, बल्कि समाज को एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश देने का भी एक मंच बन गया।
रजिस्ट्रेशन में जबलपुर ने भोपाल-ग्वालियर को पछाड़ा
इस आयोजन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में जबलपुर ने अन्य बड़े शहरों को पीछे छोड़ दिया। जबलपुर में 6,691 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि ग्वालियर में लगभग 3,400 और भोपाल में 1,694 रजिस्ट्रेशन हुए। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अलावा भी सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने मौके पर पहुंचकर इस मैराथन में भाग लिया, जो शहर में इस आयोजन के प्रति युवाओं के उत्साह को दर्शाता है।
वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों ने बढ़ाया हौसला
मैराथन का शुभारंभ राइट टाउन स्टेडियम से हुआ, जिसे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान मौजूद नेताओं और अधिकारियों ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। मैराथन के समापन पर मंत्री राकेश सिंह ने विजेताओं को नगद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायकअशोक रोहाणी, डॉ. अभिलाष पांडे और नीरज सिंह भी उपस्थित थे। इसके अलावा, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज और पँकज दुबे भी मौजूद रहे।प्रशासन की तरफ से कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक गहलोत और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार भी इस आयोजन में शामिल हुए।
मथुरा की अनोखी कथा: कैलाश से पहुंचे महादेव, बने शहर के रक्षक
क्यों चाणक्य ने कहा- विवाहित व्यक्ति ही हो शासन के लायक? जानिए तर्क
बच्चों का नाम रखते समय बरतें सावधानी, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच