जबलपुर में बीजेपी विधायक बैठे रिक्शा में और निकल पड़े दौरा करने : बिजली की समस्याओं को दूर एमपीईबी अधिकारियों के साथ घूमे विधायक अभिलाष पाण्डे
जबलपुर,। नवरात्रि के महापर्व सोमवार से शुरू हो गया इसके पहले जबलपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय ने बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक अनोखी पहल की। उन्होंने खुद एक ई-रिक्शा में सवार होकर मध्य प्रदेश विद्युत मंडल (डच्म्ठ) के अधिकारियों के साथ व्यस्ततम मार्गों का दौरा किया और बिजली संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवाया। इस दौरान सिटी एस.ई. और डिवीजन के ई.ई. सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।
विधायक डॉ. अभिलाष पांडेय ने सुनारहाई, नूनहाई, मलखम्ब माता मंदिर, तमरहाई, कोतवाली, मिलौनीगंज, रसल चौक, गोविंद गंज, कोस्टी मोहल्ला, सूजीपुरा, कछियाना और अन्य प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से बिजली के पुराने तारों को हटवाकर उनके स्थान पर केबलिंग का काम करवाया। इसके अलावा, कई वर्षों से खराब पड़े बिजली के पोलों को भी बदलवाकर नए पोल लगवाए गए। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के दौरान लगने वाले पंडालों और आम जनता को बिजली संबंधी किसी भी असुविधा से बचाना है।
त्योहारों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश
विधायक ने डच्म्ठ अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि त्योहारों के दौरान बिजली की आपूर्ति निर्बाध रहे और किसी भी प्रकार की कटौती न हो। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि दुर्गा पूजा के पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएं ताकि कोई हादसा न हो। डॉ. पांडेय ने जोर देकर कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि इस बार सभी लोग बिना किसी परेशानी के उत्साह और भक्ति के साथ त्योहार मना सकें। विधायक की इस पहल की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है। उनका कहना है कि इस तरह के सीधे हस्तक्षेप से समस्याओं का तुरंत समाधान हो जाता है।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में