विजयनगर शराब दुकान हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार-10 हजार का इनाम था घोषित, माढ़ोताल में खुलेघाम रहा था
जबलपुर। बहुचर्चित विजयनगर शराब दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू की हत्या के प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और 10 हजार रुपये के इनामी मदन जायसवाल को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।
विवाद से लेकर हत्या तक की पूरी कहानी
8 जून 2025 को विजयनगर स्थित शराब दुकान में हुए विवाद के दौरान पत्थरबाजी में दुकान के मैनेजर दिलीप सिंह सग्गू के सिर पर गंभीर चोट आई थी। घायलावस्था में उनका इलाज जारी था, लेकिन 13 सितंबर को मेडिकल कॉलेज, जबलपुर में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद विजयनगर थाना में मदन जायसवाल, सत्यम पंडित सहित अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 295/2025 दर्ज किया गया था। शुरुआत में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला कायम हुआ, बाद में हत्या की धारा 103(1) (समकक्ष 302 IPC) भी जोड़ी गई।
फरार आरोपी पर बढ़ा इनाम
आरोपी लगातार फरार हो रहे थे, जिस पर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया और इनाम की राशि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी। इससे पहले 13 अगस्त को आरोपी सत्यम पंडित और उसके साथियों दीपक पटेल व आयुष राजपूत को पकड़ा जा चुका था, परंतु मुख्य आरोपी मदन जायसवाल पुलिस की पकड़ से बाहर था।
व्यापक खोजबीन और साइबर सेल की मदद
मदन को पकड़ने के लिए पुलिस ने साइबर सेल और तकनीकी निगरानी के साथ जिला कटनी, रीवा, सीधी, नरसिंहपुर, भोपाल और छिंदवाड़ा में लगातार दबिश दी। अंततः 22 सितंबर को पुलिस ने उसे माढ़ोताल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 27 वर्षीय मदन जायसवाल, पिता श्यामलाल जायसवाल, निवासी मदर टेरेसा नगर, माढ़ोताल के रूप में हुई।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
मुख्य आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी विजयनगर निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह पवार, उपनिरीक्षक ब्रजेन्द्र तिवारी, सउनि संदीप पटेल, आरक्षक आदित्य परस्ते, आरक्षक विक्रम, साइबर सेल के आरक्षक अजय और आरक्षक अरविन्द की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में