पुलिस के सायरन से चोर हुए सतर्क, 8 लाख की ज्वेलरी चुराकर हुए फरार
उमरिया। जिले में इन दिनों चोर गिरोह सक्रिय हैं, जो लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में सहकारिता बैंक के ताले टूटे मिले थे, हालांकि तब चोर कामयाब नहीं हो पाए थे। लेकिन बीती रात, चोरों ने विनोबा मार्ग स्थित अंजलि ज्वेलर्स की दुकान पर हाथ साफ कर दिया और करीब 8 लाख रुपये के गहने लेकर फरार हो गए।
पुलिस सायरन से मिला चोरों को मौका
यह चोरी की वारदात कई मायनों में चौंकाने वाली है। चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद, पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर सतर्कता बरती। वे शांतिक मार्ग की एक संकरी गली से होते हुए नगरपालिका के शौचालय में छिप गए। पुलिस की गश्ती गाड़ी का सायरन जब गली से गुजरा और दूर चला गया, तब चोर मौका पाकर वहां से फरार हुए।
इस पूरी घटना के दौरान चोर गिरोह लगभग ढाई घंटे तक घटनास्थल के आसपास ही छिपा रहा।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
नगर निरीक्षक मदन लाल मरावी और उनकी टीम इस चोरी की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। यह घटना पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े करती है, क्योंकि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोरों ने बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम दिया और बच निकले।
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”