चीनी का पराठा बनाने की आसान रेसिपी, हल्की भूख मिटाएं और घर के पुराने स्वाद का आनंद लें
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
- गेहूं का आटा - 1 कप
- पानी - आटा गूंदने के लिए
- चीनी - 2-3 चम्मच (स्वादानुसार)
- घी या तेल - पराठा सेकने के लिए
विधि :
- सबसे पहले, गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाकर नरम आटा गूंद लें।
- आटे को 5-10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि वह अच्छे से सेट हो जाए।
- अब, आटे की एक लोई लें और उसे रोटी की तरह गोल बेल लें। बहुत ज्यादा पतला न बेलें।
- बेली हुई रोटी के बीच में 1-2 चम्मच चीनी डालें।
- चीनी के ऊपर थोड़ा-सा घी या तेल डालें।
- अब रोटी को पराठे की तरह तिकोना या गोल फोल्ड कर लें। किनारों को अच्छे से दबा दें ताकि चीनी बाहर न निकले। अब इसे हल्के हाथों से दोबारा पराठे की तरह बेल लें। ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा दबाव न डालें, वरना पराठा फट सकता है।
- तवा गरम करें और उस पर पराठा डालें। मध्यम आंच पर पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। दोनों तरफ घी या तेल लगाकर क्रिस्पी होने तक सेकें।
- जब पराठा सुनहरे रंग का हो जाए और कुरकुरा लगने लगे, तो इसे तवे से उतार लें।
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, किसानों को मिलेगा 4 गुना मुआवजा
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”