जबलपुर में दो सड़क हादसाः ट्रैक्टर नदी में पलटा, चालक की मौत, हाइवा के घर में घुसने से गाय की जान गई
जबलपुर। जिले में बीते 24 घंटों के भीतर दो बड़े हादसे हुए हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक परिवार बाल-बाल बच गया। पहला हादसा सोमवार रात हुआ जब एक ट्रैक्टर नदी में पलट गया, जिससे चालक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा मंगलवार सुबह हुआ, जब एक तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। इस घटना में घर में बंधी एक गाय की मौत हो गई और मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रैक्टर नदी में पलटा, युवक की मौत
यह दुखद घटना मझगवां थाना क्षेत्र के भंडरा गांव के पास हुई। सोनपुर महगवां गांव का कोटवार गोलू उर्फ गोवर्धन (30) सोमवार रात करीब 11 बजे अपने ट्रैक्टर से भंडरा से सोनपुर महगवां लौट रहा था। हिरन नदी के सतधारा घाट पर पुलिया पार करते समय, उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे नदी में पलट गया।हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से गोलू की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला, पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
हाइवा घर में घुसा, गाय की मौत
दूसरी घटना मंगलवार सुबह मझगवां थाना के प्रतापपुर गांव में हुई। सुबह करीब 8 बजे, एक हाइवा माइंस से मैंगनीज लोड कर प्रतापपुर की ओर आ रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण हाइवा चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने फागूराम काछी के घर में जा घुसा।गनीमत रही कि हादसे के समय घर के लोग दूसरी तरफ खाना बना रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, इस घटना में घर में बंधी एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हाइवा की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घर का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे की सूचना मिलने पर मझगवां थाना प्रभारी हरदयाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत हाइवा चालक को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर से खदानों से निकलने वाले भारी वाहनों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये चालक अक्सर तेज रफ्तार में वाहन चलाते हैं, जिससे पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद, इन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसका नतीजा आज फिर सबके सामने है।
“जनता हमारे साथ है”—सीएम ममता बनर्जी का आत्मविश्वास भरा बयान
DGP सिद्ध नाथ को मिला एक्सटेंशन, चुनाव बाद 7 दिन और रुकेंगे केंद्रीय बल
गर्मी में ठंडक का नया स्वाद—खरबूजा लस्सी ट्राय करें
गुजरात में AAP संकट में, प्रदेश महामंत्री सागर रबारी ने छोड़ा पद
अभिभावकों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत
अब तक 1500 से ज्यादा पेड़ लगाकर पेश की मिसाल
पूरी रात जागकर जश्न मनाते रहे गांव वाले