दशहरा पर्व पर ड्रोन और सीसीटीवी से होगी हर गतिविधि पर नजर, वाहनों का प्रवेश भी रोका जाएगा
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में दो अक्टूबर को दशहरा के लिए दिल्ली पुलिस ने तैयारी कर ली है। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रणनीति बनाई है।
वहीं, रामलीला समितियों को कहा गया है कि जहां पर पुतले जले, वहां पर एक घेरा बनाना है। ताकि कोई आम व्यक्ति दहन के वक्त पुतले के पास नहीं जाए। पुलिस को लगेगा भीड़ अधिक हो रही है, हादसा हो सकता है तो दशहरा उत्सव में लोगों का प्रवेश बंद कर देगी।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने कहा कि दशहरा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंध की हुई है। पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल की टीम भी तैनात रहेगी। ड्रोन से आसमान से निगरानी की जाएगी। रामलीला स्थलों पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस नियंत्रण कक्ष से निगरानी कर रही है। पीसीआर भी स्थलों पर तैनात रहेगी। दशहरा उत्सव में भीड़ जुटेगी। ऐसे में लीला स्थल तक किसी को वाहन नहीं ले जाने दिया जाएगा। लोग अपने वाहनों को दूर खड़ा करें।
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।