वायरल बुखार में प्लेटलेट्स घटने की समस्या, मौसमी फल और तुलसी से बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
गुरुग्राम। बदले मौसम के साथ कभी तेज धूप तो कभी बारिश से संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इससे वायरल के साथ तेज बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सिर्फ जिला अस्पताल में पिछले एक सप्ताह के भीतर बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में 25 फीसदी तक इजाफा हुआ है। इसमें भी कई मरीजों में प्लेटलेट्स की संख्या तेजी से घटने की शिकायत मिली है।
चिकित्सक डेंगू की जांच कराने की भी सलाह दे रहे हैं लेकिन जांच में डेंगू की पुष्टि नहीं हो रही है। डाक्टरों ने बताया कि प्लेटलेट्स कम होना डेंगू नहीं है। किसी भी वायरल बुखार का असर शरीर में बढऩे के कारण खून की प्लेटलेट्स में गिरावट आ सकती है।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में वर्तमान समय में प्रतिदिन 350 से अधिक बुखार के पीड़ित मरीज आ रहे हैं। निजी अस्पताल के साथ सीएचसी और पीएचसी पर भी यही हाल है। डाक्टरों ने बताया कि तेज बुखार के बढ़ते मामलों के बीच पीड़ित मरीजों के खून में प्लेटलेट्स काफी कम हो जाने के मामले सामने आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 102 डिग्री फरिनहाइट या इससे अधिक तापमान होने पर तेज बुखार की स्थिति बनती है। ऐसे मरीजों के खून में प्लेटलेट्स काउंट काफी कम होने के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि, डेंगू बुखार नहीं होने की स्थिति में प्लेटलेट्स का काफी ज्यादा घटना अमूमन, जान पर खतरा नहीं बनता।
बुखार होने पर खून की जांच जरूर कराएं
डाक्टरों ने बताया कि मौजूदा सीजन में बुखार होने पर कंप्लीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच कराने की सलाह अधिकतर मरीजों को दी जा रही है, जिससे प्लेटलेट्स काउंट आदि की स्थिति का पता चलता है। प्लेटलेट्स घटने पर समय रहते मरीज की जरूरी देखभाल हो जाने से जिंदगी खतरे में पड़ने की संभावना कम हो जाती है।
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर