गाडरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: युवक पर जानलेवा हमला, गुप्तांग काटकर झाड़ियों में फेंका
प्रातः किरण के लिए समीर खान, नरसिंहपुर की रिपोर्ट
मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा अंर्तगत एक बड़ा मामला सामने आया है, यहाँ बीती रात एक युवक पर कुछ लोगों ने रास्ता रोककर हमला कर दिया और मारपीट करने के बाद बेरहमी से उसका गुप्तांग काट डाला, घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया... मौके पर पुलिस पहुंची जाँच जारी है और घायल युवक को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
नरसिंहपुर। जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांगई निवासी बसंत पाली पिता जमुना प्रसाद पाली, जो गाडरवारा में एक निजी क्लीनिक मेडिकल शॉप पर कार्यरत है, मंगलवार देर रात अपने घर लौटते समय अज्ञात बदमाशों के हमले का शिकार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बसंत पाली जब मेडिकल शॉप से घर जा रहा था तभी एनटीपीसी रोड पर सुदरास पुल के आगे मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन से आए 3–4 अज्ञात लोगों ने उस पर अचानक धावा बोल दिया। पहले आरोपियों ने उसकी जमकर मारपीट की और फिर धारदार चाकू से उसके पेट व शरीर के कई हिस्सों पर वार किए। आरोपियों ने क्रूरता की हद पार करते हुए उसका गुप्तांग भी काट दिया और मृत समझकर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।होश आने पर पीड़ित ने किसी तरह परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे गाडरवारा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।इधर घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने बुधवार को गाडरवारा में हंगामा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।गाडरवारा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तीन थानों की विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
आबकारी मामला: पक्षपात के आरोप निराधार, हाई कोर्ट ने केजरीवाल की मांग ठुकराई
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
तकनीकी खामियों पर पैनी नजर: 6 रेलकर्मियों ने सूझबूझ से टाले हादसे, डीआरएम ने किया सम्मान।
सड़क सुरक्षा के लिए पुलिस सख्त: राजधानी के चौक-चौराहों पर ब्रीथ एनालाइजर के साथ तैनात रही टीमें।
खेत से चोरी हुई थीं गायें: भोपाल के गोदरमऊ क्षेत्र में हुई घटना ने बढ़ाई पुलिस की चुनौती।