मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 6 IPS अधिकारियों के तबादले, ग्वालियर और छिंदवाड़ा को मिले नए पुलिस अधीक्षक
भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन, गृह विभाग ने आज, 6 को एक आदेश जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के छह अधिकारियों के तत्काल प्रभाव से तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल के तहत दो जिलों को नए पुलिस अधीक्षक (SP) मिले हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को मुख्यालयों में पदस्थ किया गया है।
इन अधिकारियों का हुआ तबादला
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1/1/1/0799/2025/बी-2/दो के अनुसार, निम्नलिखित अधिकारियों के पदस्थापना में परिवर्तन किया गया है:
| क्र. | अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| 1 | सुश्री अनु बेनीवाल (2022) | एसडीओपी, जिला-धार | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-ग्वालियर |
| 2 | श्री पुष्पेन्द्र सिन्हा (2022) | एसडीओपी, जिला-भोपाल | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-सिंगरौली |
| 3 | श्री आदित्य पटले (2022) | सहायक पुलिस आयुक्त, विजयनगर, इंदौर | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-छतरपुर |
| 4 | श्री आशीष खरे (डी.डी.-2001) | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आ.पु.वि. पुलिस मुख्यालय, भोपाल | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला-छिंदवाड़ा |
| 5 | श्रीमती रुचि धर्मवीर राघूवंशी (डी.डी.-2006) | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बालाघाट ज़ोन, बालाघाट | उप सेनानी, चौथी वाहिनी, वि.स.बल, जबलपुर |
| 6 | श्री मंजीत सिंह चावला (डी.डी.-2008) | अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, महिला सुरक्षा, ज़ोनल पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, इंदौर | सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, इंदौर (ग्रामीण) ज़ोन |
ग्वालियर और छिंदवाड़ा को नए ASP
इस तबादला सूची में ग्वालियर और छिंदवाड़ा जिले को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मिले हैं। सुश्री अनु बेनीवाल को धार से स्थानांतरित कर ग्वालियर का ASP बनाया गया है, जबकि श्री आशीष खरे को पुलिस मुख्यालय से छिंदवाड़ा का ASP नियुक्त किया गया है।बालाघाट में पदस्थ रही श्रीमती रुचि धर्मवीर राघूवंशी को जबलपुर में उप सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा पक्का घर
बंगाल चुनाव पर पीएम मोदी का बड़ा दावा, बोले- अब शपथ समारोह में आऊंगा
पंजाब में ED का शिकंजा, पूर्व DIG हरचरण सिंह भुल्लर पर बड़ी कार्रवाई
परिवार संग बिताया खास समय, फैंस के साथ शेयर की खुशी
ड्रग्स के खिलाफ अमेरिका की कड़ी कार्रवाई, मिसाइल हमले में 3 लोगों की मौत
कहा—सिनेमा में रंगभेद की सोच अब भी मौजूद
बड़ा राजनीतिक फेरबदल: राघव चड्ढा-संदीप पाठक सहित सात नेता अब भाजपा के राज्यसभा सदस्य
मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी, भोपाल-इंदौर में ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम लागू