सरकारी ओहदा निजी जागीर! जनपद CEO की अड़ियल जिद- 'दबंगई' के आगे इंसानियत शर्मसार: श्मशान घाट के लिए तरस रहे ग्रामीण
जबलपुर। जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनोद पांडे के अड़ियल रवैये के कारण जबलपुर जनपद के एक गांव के लोग अपने प्रियजनों की मृत्यु के बाद उनका विधिवत अंतिम संस्कार करने के लिए तरस रहे हैं। सीईओ पांडे पर न केवल फरियादी ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप है, बल्कि उन्होंने इलाके के जनप्रतिनिधियों का भी तिरस्कार किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सीईओ केवल उन्हीं सरपंचों पर 'कृपा' करते हैं जो उनकी 'गुड लिस्ट' में हैं, जिसके लिए कई तरह के जतन करने पड़ते हैं।
सरकारी अधिकारी की जिद के आगे इंसानियत तार-तार
सरकारी ओहदे पर बैठे सीईओ पांडे पर आरोप है कि वह इस पूरे सिस्टम को अपनी मर्जी से चला रहे हैं और जनता की बात सुनने के लिए उनके पास वक्त नहीं है। यह रवैया ऐसा है, मानो जनपद पंचायत उनकी निजी जागीर हो।
अंत्येष्टि के लिए परेशान ग्रामीण; नहीं बन सका शांतिधाम
मामला ग्राम पंचायत चारघाट के ग्राम रोसरा का है। यहां श्मशान घाट (शांतिधाम) बनवाने के लिए जनपद पंचायत सीईओ से मांग की गई थी, लेकिन जब मांग समय पर पूरी नहीं हुई तो जनपद सदस्य ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में कर दी।
इसके बाद, सीईओ ने दबंगई दिखाते हुए शिकायत वापस लेने की शर्त पर काम करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि इस पूरे मामले को लगभग साल भर होने को आया है, लेकिन गांव में अभी तक मुक्तिधाम नहीं बन सका है। मुक्तिधाम न होने के कारण गांव में किसी की मृत्यु हो जाने पर उसके अंतिम संस्कार में यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायत के बाद दिखाई दबंगई
जनपद सदस्य नारायण सिंह शर्मा (क्षेत्र क्रमांक 10) ने बताया कि सीईओ चुनिंदा लोगों की ही बात सुनते हैं। रोसरा के ग्रामीणों ने भी कई बार शांतिधाम निर्माण की मांग की, लेकिन उन्हें बैरंग लौटा दिया गया। जनपद सदस्य शर्मा के अनुसार, विकास या अन्य किसी काम के संबंध में सीईओ ऑफिस जाने पर वे या तो 'फील्ड में' रहते हैं या कहीं और। और अगर मिल भी जाएं तो ठीक से बात नहीं सुनते, अपनी अकड़ दिखाते हुए उल्टे सवाल करने लगते हैं।ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत कर इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका
ऑटो कंपनियों को नए इंजन और टेक्नोलॉजी पर करना होगा काम
एक पुलिस अधिकारी की भूमिका पर उठे निष्पक्षता के सवाल