कुख्यात सटोरिए कैलाश चक्रवर्ती के ठिकाने पर पुलिस की रेड बंद कमरे में दिहाड़ी मजदूरों से लिखवाता था लाखों की सट्टा पट्टी; 30 से ज़्यादा मामले दर्ज
जबलपुर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, जबलपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात बदमाश और सटोरिए कैलाश चक्रवर्ती के ठिकाने पर छापा मारा है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपए की सट्टा पट्टी और हजारों की नगद राशि जब्त की है।
50 से ज़्यादा पुलिसकर्मियों की टीम ने दी दबिश
यह कार्रवाई गोरखपुर थाना क्षेत्र के कुम्हार मोहल्ले में की गई। इस ऑपरेशन को सीएसपी के नेतृत्व में गोरखपुर थाना पुलिस और चौकी पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई में 50 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रेड कितनी गोपनीय और सुनियोजित थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाश कैलाश चक्रवर्ती ने अपने ठिकाने को इस तरह से बनाया था कि बाहर से किसी को अंदर की गतिविधियों का पता न चले। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने को कहा गया, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आखिरकार, पुलिस को दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल होना पड़ा।
दिहाड़ी मजदूरों से लिखवाता था सट्टा
जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी कैलाश चक्रवर्ती करीब 300 दिन के दिहाड़ी मजदूरों को काम पर रखता था और उन्हें बंद कमरे में रखकर सट्टा पट्टी लिखवाने का काम करवाता था। यह उसके आपराधिक नेटवर्क के विस्तार को दर्शाता है।पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी कैलाश चक्रवर्ती सहित सट्टा पट्टी लिखने वाले तीन अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया है।
30 से अधिक मामले हैं दर्ज
आरोपी कैलाश चक्रवर्ती शहर का एक पुराना बदमाश है, जिसके खिलाफ पूर्व में ही करीब 30 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का मानना है कि इस बार की कार्रवाई उसके अवैध कारोबार की कमर तोड़ देगी। गिरफ्तारी के बाद, गोरखपुर पुलिस अब जब्त किए गए मोबाइल फोन के जरिए इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और उनके ठिकानों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने शहर में अवैध गतिविधियों को पूरी तरह से समाप्त करने का संकल्प दोहराया है।
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा