मैदान पर रोहित शर्मा की इंसानियत, फैन के लिए उतरे सामने
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटने को बेताब हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्टूबर से शुरू होने वाली 3 वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. इसके लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. मुंबई के शिवाजी पार्क में रोहित शर्मा ने जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया. इस दौरान उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चे को रोकने पर वो भड़क गए और बीच मैदान में चिल्ला उठे.
क्या है वीडियो में?
टीम इंडिया के दाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रैक्टिस के दौरान कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. हुआ ये कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक नन्हा फैन रोहित शर्मा से मिलने के लिए मैदान पर पहुंचा.
इस दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड बच्चे को रोकने लगा, जिसे देखकर रोहित शर्मा सिक्योरिटी गार्ड पर भड़क गए और चिल्लाकर बच्चे को छोड़ने को कहा. इसके बाद रोहित ने बच्चे को अपने पास बुलाया. ये नजारा देख वहां मौजूद लोग रोहित शर्मा की तारीफ करने लगे. इस दौरान रोहित शर्मा ने एक और फैंस को खुश कर दिया.
रोहित ने नन्हें फैंस को किया खुश
रोहित शर्मा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक बच्चा मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर रोहित शर्मा के पास पहुंचा. रोहित शर्मा उस जर्सी पर आटोग्राफ दिए. इस दौरान वो बच्चा काफी भावुक हो गया था, जिस पर रोहित ने उसे दिलासा दिया. इस पर वो नन्हा फैंन खुश हो गया.
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीतने के बाद से ही रोहित शर्मा और विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. अब वो ऑस्ट्रेलिया में अपने बल्ले का दम दिखाने के लिए बेताब हैं. इसके लिए रोहित शर्मा जमकर अभ्यास कर रहे हैं. रोहित के साथ नेट्स में पूर्व भारतीय सहायक कोच अभिषेक नायर और युवा बल्लेबाज अंकृष रघुवंशी भी मौजूद थे. रोहित शर्मा और विराट कोहली पहली बार शुभमन गिल की कप्तानी में खेलते हुए नजर आएंगे.
हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा की बेटी रिया केशरवानी को दी बधाई, दसवीं बोर्ड में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल किया
खंडवा के डायल-112 हीरोज
सामाजिक सुरक्षा पेंशन इस विश्वास का अंतरण है कि सरकार हर घड़ी जरूरतमंदों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा