जबलपुर। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले **नगर निगम जबलपुर** ने एक बार फिर प्रदेश और देश में शहर का नाम रोशन किया है। **राष्ट्रीय स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024** में जबलपुर ने **देशभर में दूसरा स्थान** प्राप्त किया है। इसके साथ ही **स्वच्छ सिटी अवॉर्ड 2024** में भी जबलपुर को **देश का पांचवां सबसे स्वच्छ शहर** घोषित किया गया।राजधानी **भोपाल** में आयोजित *समग्र स्वच्छता सम्मान समारोह* में मुख्यमंत्री **डॉ. मोहन यादव** ने नगर निगम जबलपुर को सम्मानित किया।पुरस्कार **महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू**, **निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार**, **स्वच्छता सेल के नोडल अधिकारी संभव आयाची**, **स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन** और **सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा** ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महापौर **जगत बहादुर सिंह अन्नू** ने कहा कि “यह गौरव संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों को समर्पित है। जबलपुर नगर निगम ने न केवल प्रदेश और देश में बल्कि जबलपुर डिवीजन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।”निगमायुक्त **राम प्रकाश अहिरवार** ने कहा कि “2024 में मिली इस उपलब्धि से प्रेरणा लेकर 2025 में और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया गया है। हमारा लक्ष्य जबलपुर को देश में प्रथम स्थान पर लाना है।”उन्होंने इस सफलता के लिए **महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू**, **एमआईसी सदस्य व स्वच्छता प्रभारी श्रीमती रजनी कैलाश साहू**, **तत्कालीन निगमायुक्त एवं आगर मालवा की कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव**, तथा पूरी नगर निगम टीम को बधाई और धन्यवाद दिया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस अवसर पर जबलपुर नगर निगम को बधाई देते हुए आगे भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।