तेज रफ्तार का कहर: गौरेला में तीन युवकों की बाइक हादसे में तबाही, एक की मौत, दो की हालत नाजुक
गौरेला से केवची की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बाइक पीपरखूंटी गांव के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक में सवार तीनों युवक गौरेला के केवची गांव के निवासी हैं। हादसे में अंकित यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे राजेश यादव और बाइक में बैठे शक्ति यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क में जाकर पलटी। हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।गौरेला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सशक्त नारी, समृद्ध परिवार : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आत्मनिर्भरता का संबल
पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
दतिया पुलिस की बड़ी सफलता
मसाला फसलों के उत्पादन में हम अव्वल, उद्यानिकी फसलों के रकबे का करें विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बद्रीनाथ धाम में चमत्कार! माता-पिता को 5 साल बाद मिला बेटा
साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हो रहे हजारों सपनों के घर
अल्पविराम टूल किट के माध्यम से जीवन में कराया जा रहा है आनंद का अहसास
खाई में गिरते ही कार में आग, बचने का नहीं मिला मौका