अरुण अग्रवाल और संदीप जैन को प्रदान करेंगे अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अक्टूबर को होंगे रोटरी अवॉर्ड समारोह में शामिल
जबलपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 अक्टूबर को जबलपुर में आयोजित होने वाले रोटरी इंटरनेशनल अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे।
विदित ही है कि पिछले दिनों रोटरी इंटरनेशनल ने "मानवता की सेवा में उत्कृष्टता" (Rotary Award for Excellence in Service to Humanity) अवॉर्ड अरुणकांत अग्रवाल को एवं नॉन रोटेरियन वर्ग में समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ‘गुड्डा’ को प्रदान किये जाने हेतु चयन किया था।
विश्व स्तर पर समाजसेवा के लिए दिए जाने वाले इन दो सर्वोच्च अवॉर्ड का आयोजन भव्यता और पूर्ण गरिमापूर्ण हो इस हेतु
माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आमंत्रण स्वीकार कर आयोजित होने वाले अवार्ड समारोह में सम्मिलित होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है ।
रोटरी क्लब के श्री अखिल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बतलाया कि समाजसेवा के क्षेत्र में विश्व की अग्रणी संस्था रोटरी इंटरनेशनल ने जबलपुर को गौरव से भर देने वाली दोहरी सौगात दी है।
इस हेतु आयोजित समारोहमाननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिती में अब 26 अक्टूबर 2025 रविवार को शाम 5.30 बजे होटल विजन महल में सम्पन्न होगा।
संस्कारधानी के लिए यह आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है । "मानवता की सेवा में उत्कृष्टता" (Rotary Award for Excellence in Service to Humanity) अवॉर्ड नॉन रोटेरियन वर्ग में समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष संदीप जैन ‘गुड्डा’ को एवं रोटेरियन वर्ग में सर्विस एबोव सेल्फ अवार्ड अरूणकांत अग्रवाल को प्रदान किया जाएगा।
नॉन रोटेरियन में यह अवॉर्ड पूरे विश्व में अब तक केवल 165 लोगों को मिला है।
यह पहला अवसर है जब किसी एक शहर को रोटरी इंटरनेशनल के दोनों सर्वोच्च सम्मान एक साथ प्राप्त होंगे। जबलपुर के सभी रोटरी क्लब और नागरिक इस ऐतिहासिक पल को लेकर उत्साहित हैं। कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोग इस पल के साक्षी बने और कार्यक्रम पूरी भव्यता से संपन्न हो इस हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है ।
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट