कलेक्टर आशीष तिवारी की फोटो लगाकर बनाया फेक फेसबुक पेज, साइबर ठगों की नई करतूत
कटनी। मध्य प्रदेश में कटनी के जिला कलेक्टर आशीष तिवारी एक बार फिर हैकर्स के निशाने पर आ गए हैं. इस बार जिला कलेक्टर की फोटो का गलत इस्तेमाल करते हुए के नाम से फेसबुक पेज बनाया गया है. बताया जा रहा है कि फर्जी फेसबुक पेज के जरिए लोगों से ठगी की जा रही थी. वहीं इसको लेकर शिकायत दर्ज की गई है कि कलेक्टर की फोटो लगाकर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया है.
फर्जीवाड़ा करके लोगों से ऐंठे जा रहे थे रुपये
कटनी के जिला कलेक्टर की फोटो का गलत इस्तेमाल करके फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया था. फेसबुक पेज के जरिए लोगों से रुपये ऐंठे जा रहे थे. नाम के पेज के जरिए 30-35 हजार रुपये की मांग की गई थी. वहीं जानकारी सामने आने पर जनसंपर्क अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई है. मनोज श्रीवास्तव ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. मनोज श्रीवास्तव ने बताया है कि कलेक्टर की फोटो का गलत इस्तेमाल करके फर्जीवाड़ा किया जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने साइबर सेल से मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं.
पहले भी हो चुका है फर्जीवाड़ा
मामले पर पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी जिला कलेक्टर आशीष तिवार के नाम पर फर्जी फेसबुक पेज बनाया गया था. जिसे साइबर की मदद से बंद करवा दिया गया था. अब एक बार फिर से उनकी फोटो का इस्तेमाल करके फेसबुक पर फर्जी पेज बनवाया गया है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लोकतंत्र का महापर्व: बंगाल में 91.40% मतदान, तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड