जिला अस्पताल और नगर निगम की लापरवाही से दो मासूमों की मौत, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
अस्पताल प्रभारी तत्काल निलंबित, जांच के आदेश
जबलपुर। शहर के मनमोहन नगर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार रात हुए दर्दनाक हादसे के बाद सोमवार सुबह कांग्रेस ने अस्पताल परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पताल के टैंक में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा और पूर्व पार्षद जितिन राज ने किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही के कारण विश्वकर्मा परिवार के दो मासूम बच्चों की जान चली गई। यह हादसा पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है।
अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे एसडीएम, तहसीलदार और जिला चिकित्सा अधिकारी से कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि अस्पताल प्रभारी अंशुल शुक्ला को तत्काल निलंबित किया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। सुबह 10 बजे शुरू हुआ यह शांतिपूर्ण प्रदर्शन अधिकारियों की उदासीनता के कारण धीरे-धीरे उग्र हो गया। हालात बिगड़ते देख संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
“लापरवाही की कीमत दो मासूमों की जान से”
नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने कहा,
“चार-चार लाख रुपये देकर बच्चों की जान वापस नहीं लाई जा सकती। प्रशासन और सरकार को जवाब देना होगा कि आखिर हर हादसे के बाद ही क्यों जागते हैं अधिकारी?”
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी दुख की इस घड़ी में विश्वकर्मा परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
अस्पताल प्रभारी निलंबित, जांच के आदेश
प्रदर्शन उग्र होता देख जिला चिकित्सा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल प्रभारी अंशुल शुक्ला को निलंबित कर दिया और निष्पक्ष जांच के आदेश जारी कर दिए।
कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल की रोगी कल्याण समिति में सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं को पद व आर्थिक लाभ के लिए नियुक्त किया गया है, और यही लापरवाही की जड़ है। इस पर एसडीएम ने समिति को भंग करने की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने की घोषणा की।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग रहे शामिल
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से अमरीश मिश्रा, जितिन राज, सौरभ नाटी शर्मा, अनुराग जैन गढ़वाल, ब्रज यादव, मदन लारिया, अन्नू अतुल विश्वकर्मा, सोनू कुकरेल, राजा रैकवार, गोलू विश्वकर्मा, बसंत ठाकुर, भानु यादव, अभ्युत बाजपेई, अनिमेष चौरसिया, अतुल सोनी, सौरभ मिश्रा, करण ठाकुर, ऋषभ यादव, शुभम अग्रवाल, निखिल जैन, गगन गुप्ता, संदीप झिरने सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
राजनीतिक बयानबाजी तेज, उषा ठाकुर के शब्दों पर बवाल
सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी जांच, लोगों से सतर्क रहने की अपील
IPL 2026 स्टार पर चर्चा, अश्विन ने बताया सही रास्ता
कोर्टरूम में टिप्पणी को लेकर हंगामा, महिला वकील नाराज
IPL Moment: गिल के आउट होते ही सुयश का खास अंदाज वायरल