निर्माणाधीन मकान में निकला चार फीट लंबा खतरनाक रसैल वाइपर, सर्प विशेषज्ञ ने किया रेस्क्यू
जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत चौकीताल दलपतपुर में सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूरों को सीमेंट की बोरियों के पास एक चार फीट लंबा खतरनाक रसैल वाइपर (Russell’s Viper) सांप दिखाई दिया।
जानकारी के अनुसार, महिला श्रमिक रानी भोई की नजर सबसे पहले उस बादामी रंग और पीठ पर काले गोलाकार निशानों वाले सांप पर पड़ी। उसने तुरंत अन्य श्रमिकों को इसकी जानकारी दी। जैसे ही मजदूरों ने सांप को भगाने की कोशिश की, वह प्रेशर कुकर की सीटी की तरह तेज़ फुफकार मारते हुए आक्रामक हो गया। इससे वहां मौजूद सभी मजदूरों में दहशत फैल गई और वे इधर-उधर भागने लगे।
सूचना मिलते ही सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे मौके पर पहुंचे और सतर्कता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ा। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। दुबे ने बताया कि पकड़ा गया सांप रसैल वाइपर प्रजाति की मादा है, जिसे आम भाषा में पर्रान और महाराष्ट्र में घोणस या दबोइया कहा जाता है।
यह सांप पूरे भारत में सबसे खतरनाक ज़हरीले सांपों में दूसरे नंबर पर गिना जाता है। इसमें पाया जाने वाला हीमोटॉक्सिन ज़हर मानव शरीर की मांसपेशियों को प्रभावित करता है, जिससे मांसपेशियां फट जाती हैं और मसूड़ों व कानों से खून बहने लगता है। हालांकि यदि तीन घंटे के भीतर चिकित्सा उपचार मिल जाए तो व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
विशेषज्ञों के अनुसार, मादा रसैल वाइपर आकार में नर से बड़ी होती है और यह अंडे नहीं देती बल्कि सीधे बच्चों को जन्म देती है। हालांकि ये सर्प सामान्यतः शांत स्वभाव के होते हैं और तब तक नुकसान नहीं पहुंचाते जब तक इन्हें उकसाया न जाए।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद मजदूरों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास
जबलपुर स्टेशन पर मानवता की मिसाल, स्काउट्स-गाइड्स की पहल
‘लखनऊ की पिच वाका जैसी’, LSG कोच ने ठीकरा सतह पर फोड़ा
IPL विवाद पर तुषारा ने बदला रुख, माफी मांगकर मामला शांत
सरकारी कर्मचारियों से मारपीट पर भड़का संघ, जुलूस निकालने की चेतावनी
मेहनत लाई रंग, छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता