भीगते कदमों में भक्ति की लहर! गोपाष्टमी पर प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में उमड़ा सैलाब
मथुरा/वृंदावन: प्रेमानंद महाराज ने गुरुवार को बारिश के बीच भी अपनी पदयात्रा जारी रखी। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। सभी उनके दर्शन करने के लिए काफी उत्साहित दिखे। वहीं उन्होंने आज गोपाष्टमी का पावन पर्व भी संतों के साथ मनाया।
गौ सेवा का दिया संदेश
प्रेमानंद महाराज ने गौ पूजन के साथ ही लोगों और अपने भक्तों को गौ सेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व गायों के प्रति आदर व्यक्त करता है। साथ ही गौ संरक्षण के महत्व पर भी प्रकाश डालता है।
प्रेमानंद महाराज ने किया गौ पूजन
प्रेमानंद महाराज ने गोपाष्टमी के दिन आज सुबह गाय के बछड़े का पूजन किया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में भक्त भी मौजूद रहे, जिन्होंने महाराज के साथ गौ माता का आशीर्वाद लिया।
परिक्रमा मार्ग पर लगे राधे-राधे के जयकारे
पूरे परिक्रमा मार्ग पर भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भक्तों के मुख से निकलने वाले 'राधे-राधे' के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महाराज जी ने इस दौरान अपने सभी भक्तों का हाथ जोड़कर विनम्रता से अभिवादन स्वीकार किया, जिससे श्रद्धालु भावुक हो उठे।
श्रद्धालु प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए उत्सुक
सुबह के समय हल्की बूंदाबादी के बावजूद भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। प्रेमानंद महाराज ने अपनी पदयात्रा श्रीहित केली कुंज तक पूरी की, उनकी एक झलक पाने के लिए भक्तगण परिक्रमा मार्ग पर बड़ी संख्या में कतारबद्ध खड़े रहे।
प्रेमानंद महाराज ने बारिश में भी नहीं रोकी पदयात्रा
प्रेमानंद महाराज गोपाष्टमी के पावन पर्व पर भक्तों से मिले। प्रेमानंद महाराज ने सुबह-सुबह अपनी नियमित पदयात्रा निकाली, जिसमें हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हल्की बारिश भी होती रही।
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता
उज्जैन यूनिवर्सिटी में सनसनी: धमकी भरा मैसेज और संदिग्ध सामान मिलने से हड़कंप
कोहली के लिए दीवानगी, न मिलने पर बच्चे ने खोया आपा
AAP में एक जैसा रुख: केजरीवाल के बाद सिसोदिया ने भी अदालत में पेश होने से मना किया
पश्चिम बंगाल में चुनावी छापे: 510 करोड़ की नकदी और सामान पकड़ा