सिहोरा में युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में फेंकी गई लाश — इलाके में सनसनी
जबलपुर।
जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। गांव के बाहरी हिस्से में स्थित खेत से एक युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी निर्दयतापूर्वक हत्या की गई है। इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।
मेला देखने गया था, लौटा लाश बनकर
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कैलाश कोल (40 वर्ष), निवासी गौरहा भिटौनी, पिता सीताराम कोल के रूप में हुई है। वह शुक्रवार शाम को चंडी मेला देखने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला।शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए, तो उन्होंने झाड़ियों में खून से सना शव पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
घटनास्थल पर संघर्ष के निशान, मौके पर पहुंची एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम
सूचना मिलते ही सिहोरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में लिया। पुलिस ने मौके से खून से सनी मिट्टी, फुटप्रिंट और अन्य साक्ष्य एकत्र किए हैं।
घटनास्थल के आसपास संघर्ष के निशान पाए गए हैं, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि हत्या इसी खेत में की गई।
एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है जो साक्ष्य जुटाने और हत्यारे तक पहुंचने की दिशा में काम कर रही है।
शक की सुई परिचितों पर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कैलाश अपने कुछ परिचितों के साथ मेला देखने गया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो अंतिम बार उसके साथ देखे गए थे।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामला पूरी तरह हत्या का है और सिर पर किसी भारी वस्तु से वार कर युवक की जान ली गई है।
परिजनों में मातम, ग्रामीणों में आक्रोश
कैलाश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। गांव में गुस्सा और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए।
पुलिस जुटी हत्यारे की तलाश में
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।टीम अब मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्यारे की पहचान में जुटी है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सिहोरा की यह वारदात एक बार फिर सवाल उठाती है कि मेले और सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी कमजोर है।क्या कैलाश की हत्या किसी निजी रंजिश का नतीजा है या फिर लूटपाट के इरादे से की गई वारदात — पुलिस जांच के बाद ही खुलासा होगा।
AAP ने खटखटाया राज्यसभा सभापति का दरवाजा, 7 सांसदों की सदस्यता पर सवाल
एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट