मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ को दी बधाई — उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश की बेटी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुश्री क्रांति गौड़ को उनके शानदार प्रदर्शन पर 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्रांति गौड़ को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने खेल कौशल, संघर्ष और समर्पण से प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
डॉ. यादव ने कहा कि क्रांति गौड़ जैसी बेटियां आज मध्यप्रदेश की नई पहचान बन रही हैं, और प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि खेल के हर क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बेटियां अग्रणी भूमिका निभाएं।
मुख्यमंत्री ने क्रांति गौड़ के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके प्रदर्शन से आने वाली पीढ़ियाँ प्रेरणा लेंगी और खेल के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छुएँगी।
कलयुगी बेटे का कहर, पिता को पीटकर मार डाला
Lenskart पॉलिसी विवाद गरमाया, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से बढ़ी बहिष्कार की मांग
स्पष्टीकरण न देने वालों पर गिरेगी गाज, संगठन में मचा हड़कंप
अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
हवाई यात्रियों के लिए गुड न्यूज: बिलासपुर से देश की राजधानी के लिए हवाई मार्ग से जुड़ाव शुरू
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा