कड़ाके की ठंड की दस्तक: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में पारा गिरेगा 2 डिग्री तक
छत्तीसगढ़ में मौसम बदल रहा है. धीरे-धीरे सर्दी दस्तक दे रही है. मौसम विभाग ने ठंड चाहने वालों के लिए एक अच्छी खबर दी है. उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान रात का न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर सकता है.
छत्तीसगढ़ में 48 घंटे में गिरेगा पारा
हालांकि, यह गिरावट सिर्फ दो दिनों तक ही रहेगी. इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है. अच्छी बात यह है कि 04 नवंबर से प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जिसका मतलब है कि दिनभर धूप खिली रहेगी और घूमने-फिरने के लिए मौसम खुशनुमा रहेगा.
यहां रहा सबसे कम तापमान
वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया, जहां रात का तापमान गिरकर 15.9°C पर पहुं च गया. यह स्पष्ट संकेत है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ में ठंड ने तेज़ी से दस्तक दे दी है.
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में कहीं भी कोई बारिश दर्ज नहीं की गई है और सभी स्थानों पर मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा.साइक्लोनिक सर्कुलेशन और बंगाल की खाड़ी का असरमौसम में यह बदलाव और शुष्कता सिनोप्टिक सिस्टम की वजह से आई है.
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज यानि 4 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.अधिकतम तापमान लगभग 32°C और न्यूनतम तापमान 22°C के आसपास रहने की संभावना है. कुल मिलाकर, छत्तीसगढ़ में अब दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ता जा रहा है. लोगों को अब धीरे-धीरे अपनी गर्म जैकेट और स्वेटर निकालने की तैयारी कर लेनी चाहिए.
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
EC का एक्शन: पीएम मोदी पर टिप्पणी भारी पड़ी, खरगे को नोटिस जारी
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा