जबलपुर में तेज रफ्तार का कहर — मारुति वैन ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
जबलपुर। शहर में मंगलवार सुबह भोपाल–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। सुबह करीब 10:30 बजे एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने मोपेड सवार एक बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मारुति वैन (एमपी 20 ZX 4121) को जब्त कर लिया है और अब फरार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग स्थानीय पेट्रोल पंप में कार्यरत थे। वे ड्यूटी पूरी कर अपने घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना उस समय हुई जब एक निजी स्कूल के बच्चों को लेने के लिए मारुति वैन चालक जबलपुर की ओर तेज रफ्तार में जा रहा था।
जैसे ही वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर अंजनी धाम मंदिर के पास पहुंचा, तभी उसने सामने से आ रही मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय वाहन की रफ्तार अत्यधिक तेज थी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
भेड़ाघाट पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस अब फरार आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
फैक्ट फाइल
-
भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह 10:30 बजे हुआ हादसा
-
मारुति वैन ने मोपेड सवार बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर
-
बुजुर्ग की मौके पर मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
-
मृतक पेट्रोल पंप में करते थे नौकरी, घर लौटते वक्त हुआ हादसा
-
भेड़ाघाट पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी की तलाश शुरू की
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात
अकादमी उद्घाटन में कोहली की मौजूदगी, युवा खिलाड़ियों को मिला मोटिवेशन
मनुहार न आई काम: पत्नी के सामने पति ने उठाया आत्मघाती कदम
Imran Khan की चौथी आंखों की सर्जरी, रोशनी को लेकर बढ़ी चिंता